This post is also available in: English (English)
सीलिएक रोग का एकमात्र उपचार, आहार (ज्ञात और अज्ञात स्रोतों) से ग्लुटेन को हटाना है।
आमतौर पर, सीलिएक रोग की कोई दवाई नहीं होती है। ग्लुटेन मुक्त आहार का सेवन छोटी आंत को और अधिक नुकसान से रोकता है।
ग्लुटेन मुक्त आहार के सेवन के बाद, कई लोगों में कई दिनों और हफ्तों के बाद लक्षणों में सुधार दिखाई देता हैं। बच्चों में, छोटी आंत को ठीक होने में लगभग 3-6 महीने लग सकते हैं, जबकि वयस्कों में इसमें कई महीने से लेकर साल तक लग सकते हैं।
ठीक होने के दौरान, कई रोगियों को पोषण की कमी का प्रबंधन करने और जटिलताओं से बचने के लिए कई महीनों के लिए पूरक दिया जाता है।
यदि सीलिएक रोग का इलाज या पहचान न की जाये, तो इससे कई समस्याये और जटिलतायें विकसित हो सकती है। इस स्थिति में ग्लुटेन मुक्त आहार का सेवन और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
डर्माटाइटिस हर्पेटिफाॅर्मिस और ग्लुटेन मुक्त आहार
यदि आपको सिलिएक रोग के साथ डर्माटाइटिस हर्पेटिफॉर्मिस होता है, तो ग्लुटेन मुक्त आहार का सेवन समस्या के इलाज के लिए काफी होता है। हाँलांकि, डैप्सोन नामक दवाई त्वचा के लक्षणों में आराम के लिए ली जा सकती है, लेकिन आँतो को हो रहा नुकसान रोका नहीं जा सकता है। हाँलांकि दवाई के दुष्प्रभाव होते है, जिनकी खून की जाँच से निगरानी करने की आवश्यकता होती है।
रिफ्रैक्टरी सीलिएक रोग
किसी व्यक्ति में रिफ्रैक्टरी सीलिएक शायद ही कभी होता है, जिसमें उसकी छोटी आँत ठीक नहीं होती है। वर्तमान में इसका कोई उपचार प्रभावी नहीं है, और छोटी आँत को काफी गंभीर नुकसान पहुँच सकता है।
ग्लुटेन मुक्त आहार:
एफडीए के अनुसार, एैसा कोई भी भोजन जो नीचे दिये गये मापदंडो को पूरा करता है, ग्लुटेन मुक्त आहार माना जाता है।
1. खाद्य पदार्थ जिसमें गेहूं, बार्ली, राई या इनके क्रासब्रीड नहीं होते हैं। यदि ग्लुटेन मौजूद भी है, तो वह 1 किलो-ग्राम भोजन में 20 मिली ग्राम से कम होना चाहिये।
2. इन अनाजों से प्राप्त खाद्य पदार्थ, जिसमें से ग्लुटेन निकाल दिया जाता है, जो 1 किलो-ग्राम भोजन में 20 मिली ग्राम से कम होना चाहिये।
यदि कोई व्यक्ति ग्लुटेन मुक्त आहार का पालन करना चाहता है, तो उसे निम्नलिखित संभावित स्रोतों से पूरी तरह से ग्लूटेन लेने से बचना चाहिए, इसमें “क्या नहीं खाने के लिए” या “असुरक्षित वस्तुएं” शामिल हैं:
1. ग्लुटेन के स्पष्ट स्रोत (गेहूं, जौ या राई):
कुछ सामान्य खाद्य पदार्थ, जिसमें ग्लुटेन होता है, नीचे दिये गये हैं:
गेहूं: भारत में इस्तेमाल होने वाला सबसे प्रमुख ग्लुटेन युक्त खाद्य पदार्थ। यह किसी बी रूप में हो सकतै है जैसे, साबुत गेहूं का आटा, मैदा), सूजी या रवा, और दलिया।
इनका इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों को बनाने के लिए किया जाता है, जिनसे बचना चाहिये:
भारतीय ब्रेड: रोटी, परांठे, पूरी, कुल्चा, नान आदि।
बेकरी आइटम: बिस्कुट, कुकीज़, केक, पेस्ट्री, ब्रेड, बन्स, रस्क आदि।
फास्ट फूड: पैटी, बर्गर, पाव, समोसा, कचौड़ी, गोलगप्पा, पापड़ी, सेवपुरी, नमकीन आदि।
दक्षिण-भारतीय व्यंजन: उपमा और रवा डोसा आदि।
चीनी और इतालवी खाद्य पदार्थ: नूडल्स, चाउमीन, मैकरोनी, मोमो, गुलगुला, पास्ता, पिज्जा आदि।
जौ: इसका उपयोग मल्टीग्रेन ब्रेड और बिस्कुट जैसे खाद्य पदार्थों में किया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर माल्ट (फर्मेन्टेड अनाज) बनाने के लिए किया जाता है, जिसका उपयोग बियर, व्हिस्की, माल्ट दूध, माल्टेड सिरका और लोकप्रिय स्वास्थ्य पेय बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग नाश्ते में भी किया जाता है जैसे कॉर्नफ्लेक्स, चावल क्रिस्पीज आदि
राई: शायद ही कभी भारत में खाया जाता है। यह राई की रोटी और राई व्हिस्की में पाया जाता है। यह कुछ मल्टीग्रेन ब्रेड या बिस्कुट में पाया जा सकता है। यह “राई” बीज (सरसों के बीज या सरसन) से पूरी तरह से अलग है, जिसका उपयोग आमतौर पर भारतीय भोजन में कई रूपों में किया जाता है।
2. ग्लुटेन के छिपे हुए स्रोत (गेहूं, जौ या राई):
बाजार में उपलब्ध कई उत्पादों में, उत्पादन की प्रक्रिया के दौरान कम मात्रा में ग्लूटेन मिलाया जाता है। ये उत्पाद मुख्य रूप से अन्य मदों से बने होते हैं, लेकिन इनमें स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पर्याप्त ग्लुटेन हो सकता हैं। कुछ उत्पाद खाए नहीं जाते हैं, लेकिन हाथों या मुंह से थोड़े संपर्क से यह आंत तक पहुंच सकता है।
आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले कुछ उत्पाद, जो बाजार में उपलब्ध हैं:
• प्रिजर्वेटिव और फूड स्टेबलाइजर
• खाने वाला रंग
• बाजार में उपलब्ध सॉस, मैरीनेड्स और सूप
• बाजार में उपलब्ध भारतीय मिठाई (मिठाई)
• आइसक्रीम
• बाजार में उपलब्ध पैक इडली और डोसा बैटर
• बाजार में उपलब्ध मसाले विशेष रूप से ‘हींग’
• चावल क्रिस्पीज, कॉर्नफ्लेक्स आदि नाश्ते के अनाज
• कुछ दवाओं में ग्लूटेन हो सकता है, लेकिन इनसे लक्षण होने की संभावना कम होती है।
• पोषण की खुराक जैसे विटामिन, खनिज और हर्बल
• लिपस्टिक, लिप ग्लॉस, लिप बाम और कुछ अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद
• बालों और त्वचा के उत्पाद
• टूथपेस्ट और माउथ वॉश
• प्लेडफ
3. भंडारण, खाना पकाने/उत्पादन या परोसने के दौरान ग्लुटेन की छोटी सी मात्रा का हस्तांतरण
एैसी संभावना काफी अधिक होती है, जिसमें ग्लुटेन मुक्त पदार्थ, खाना पकाने, भंडारण या परोसने की प्रक्रिया के दौरान दूषित (ग्लुटेन युक्त) हो सकता है।
जैसा कि पहले ही बताया गया कि वह सभी वस्तुयें जिनमें ग्लुटेन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मौजूद नहीं होता है, जोकि गेहूं, जौ या राई समेत कुछ भी हो सकते, खाने के लिए सुरक्षित होते हैं।
बाजार में उपलब्ध वह सभी वस्तुयें जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ग्लुटेन मुक्त घोषित होती है, इस्तेमाल किये जाने के लिए सुरक्षित होती हैं।
ग्लुटेन मुक्त खाद्य पदार्थ जो खाए जाने के लिए सुरक्षित हैं, इस प्रकार हैं:
1. खाद्यान्न: गेहूं, बार्ली या राई को छोड़कर सभी अनाज का उपयोग किया जा सकता है। यह खाद्य पदार्थ जब, ग्लुटेन मुक्त होते है, तो पोषण के लिए सुरक्षित माने जाते हैं:
• सभी प्रकार के चावल जैसे, ब्राउन राइस और राइस नूडल्स
• बाजरा जैसे, मोती बाजरा, रागी, ज्वार आदि
• कुट्टू (बकव्हीट), जो आमतौर पर भारत के उत्तरी भाग में उपवास के दौरान इस्तेमाल किया जाता है,
• मक्का (मकई)
• रामदाना या राजगीरा (अमरांथ)
• क्विनोआ
2. सोया, साबूदाना (साबूदाना)
4. सब्जियां
5. फल
6. दलहन/दाल और फलियां (राजमा, चोला, चना और अन्य)
7. सादा दूध
8. कॉफी या चाय-बिना स्वाद की- सामग्री को देखने के लिए जांच करें
9. अंडे
10. मछली
11. मांस- सादा/ या बिना प्रोसेस किया हुआ।
12. हनी
13. चीनी, नमक या साबुत मसाले (सबुत मसाला)।
ओट्स को सीलिएक रोग में असुरक्षित माना गया है, लेकिन अध्ययन से पता चलता है कि अधिकांश लोग मध्यम मात्रा में जई खा सकते हैं, जो प्रसंस्करण के दौरान गेहूं के ग्लुटेन के संपर्क में नहीं आए हैं ।
खरीदारी और बाहर खाने के दौरान, याद रखेंः
• डिब्बाबंद, जमे हुए और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ में ग्लूटेन के पदार्थों को जानने के लिए उनके फूड लेबल पढ़ें। इनको पढ़ने से आपको ग्लूटेन से बचने में मदद मिलती है। कुछ उत्पाद निर्माता अपने उत्पादों को ग्लुटेन मुक्त होने के रूप में लेबल करते हैं। यदि कोई उत्पाद लेबल उत्पाद की सामग्री की सूची नहीं देता है, तो उत्पाद निर्माता से सामग्री सूची के लिए पूछें।
• “ग्लुटेन मुक्त” लेबल वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करें; कानून द्वारा, इन खाद्य पदार्थों में प्रति मिलियन 20 से कम भाग होने चाहिए, जो सीलिएक रोग के अधिकांश रोगियों में समस्या पैदा करने की से काफी नीचे होना चाहिए।
• रेस्तरां सर्वर और शेफ से पूछें कि वे भोजन कैसे तैयार करते हैं और इसमें क्या है।
• पता लगाएं कि क्या एक ग्लुटेन मुक्त मेनू उपलब्ध है।
ग्लुटेन के सेवन को रोकने से पहले डॅाक्टर से सलाह लें। सीलीएक रोग की स्क्रिनिंग के लिए आपको डॅाक्टर के पास जाना चाहिये, जो आपको कुछ खून की जाँच के लिए कह सकते हैं। यदि आप कुछ दिनों से ग्लुटेन का सेवन नहीं कर रहें है, तो यह परिक्षण गलत परिणाम दे सकते हैं। इसके अलावा आपके डाॅक्टर अन्य स्थितियों के लिए आपका मूल्याँकन कर सकते है, जिनमें सामान्य लक्षण दिखायी देते हैं।
जानिए 4 हफ्ते ग्लूटेन फ्री डाइट प्लान
ग्लुटेन मुक्त आहार के लिए स्टार्टर गाइड
ग्लुटेन असहिष्णुता समूह द्वारा ग्लुटेन मुक्त आहार के लिए त्वरित संदर्भ
भोजन पर ग्लुटेन मुक्त टैग का क्या मतलब होता है/ग्लुटेन मुक्त भोजन के लिए एफडीए दिशा निर्देशों को जानें
गेहूं संवेदनशीलता/गैर सीलिएक ग्लुटेन संवेदनशीलता के बारे में पता करें
ग्लुटेन युक्त खाद्य और उत्पादों के लिए गाइड/ सीलीएक मुक्त होने के लिए गाइड
भोजन की योजना
ग्लुटेन मुक्त व्यंजन
ग्लुटेन युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में अधिक जानें
A single targeted dose of radiotherapy could be as effective at treating breast cancer as a full course, a long-term…
The loss of smell that can accompany coronavirus is unique and different from that experienced by someone with a bad…
Editors of The Lancet and the New England Journal of Medicine: Pharmaceutical Companies are so Financially Powerful They Pressure us…
प्रसवोत्तर अवधि क्या है? एक प्रसवोत्तर अवधि एक एैसा समय अंतराल है, जिसमें मां बच्चे को जन्म देने के बाद…
प्रसवोत्तर या स्तनपान आहार क्या है? पोस्टपार्टम डाइट वह डाइट है, जो मां को एक बार बच्चे के जन्म के…
बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने और बचने वाले खाद्य पदार्थों की सूची गर्भ धारण करने के बाद, बच्चे…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का निदान किया जाता है? नैदानिक इतिहास: डॉक्टर आम तौर पर लक्षणों का विस्तृत इतिहास…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का इलाज किया जाता है? सामान्यीकृत चिंता विकार का उपचार लक्षणों की गंभीरता और जीवन…
सामान्यीकृत चिंता विकार क्या है? चिंता, किसी ऐसी चीज के बारे में परेशानी या घबराहट की भावना है, जो हो…