This post is also available in: English (English)
डब्ल्यूएचओ ने इसे एक बेहद आम समस्या माना है, जोकि लगभग सभी को कभी न कभी प्रभावित करता है ।
तनाव-जैसा सिरदर्द एक आम विकार (डिसआर्डर) है, जो लगभग एक तिहाई से अधिक पुरुषों और आधे से अधिक महिलाओं को प्रभावित करता है।
एैसा माना जाता है कि, 20 में से 1 वयस्क में लगभग प्रत्येक दिन, या लगभग हर रोज सिरदर्द होता है।
माइग्रेन को भी बहुत आम पाया गया है, जोकि दुनिया में 7 में से 1 वयस्क को प्रभावित करता है।
क्षेत्र: यह समस्या विश्व में हर जगह पायी जाती है, लेकिन सुदूर पूर्व में यह कुछ हद तक कम होता है।
सेक्स: यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में लगभग 3 गुना अधिक होता है, जिसे हार्मोन से जुड़ा माना जाता है।
आयु: सिरदर्द सबसे अधिक मध्य आयु के वयस्कों में देखा जाता है। यह आमतौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और किशोरों को कम प्रभावित करता है।
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज सर्वे (जीबीडी) 2010 के अनुसार तनाव की तरह होने वाला सिरदर्द और माइग्रेन, पुरुषों और महिलाओं दोनों में दुनिया में दूसरी और तीसरी सबसे आम बीमारी है। पुरुषों और महिलाओं दोनों में इसका अनुपात क्रमशः 20.1 तथा 4.7 प्रतिशत है।
सिरदर्द की बीमारी 50 साल से कम उम्र के लोगों में विकलांगता का तीसरा सबसे आम कारण है।
2016 में लगभग 3 अरब लोगों को तनाव जैसे सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या थी। 2016 में माइग्रेन के कारण 45.1 मिलियन वाईएलडी, और तनाव की तरह होने वाला सिरदर्द के कारण 7.2 मिलियन वाईएलडी होना पाया गया।
2016 में, माइग्रेन की समस्या इटली और नेपाल में सबसे अधिक थी, और तनाव की तरह होने वाला सिरदर्द ब्राजील और अफगानिस्तान में सबसे अधिक था। दोनों विकारों का सबसे कम प्रचलन चीन में था ।
सिरदर्द का विकार जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। ये व्यक्तिगत संकट, विश्वास की कमी, भय/चिंता और धन की हानि के रूप में दिख सकता हैं। यह व्यक्तियों के पारिवारिक जीवन, कार्य और शिक्षा को प्रभावित कर सकता है। बावजूद इसके कई स्वास्थ्य कर्मियों सहित अधिकांश लोग सिरदर्द को मामूली शिकायत मानते हैं। लोग इसे तथ्यों की कमी के कारण मामूली समक्षते हैं। इस समस्या के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक बोक्ष को समाज, अच्छी तरह से स्वीकार नहीं करता है।
ऐसे कई व्यक्तिगत या पर्यावरणीय कारक हैं जिनके कारण सिरदर्द होता है। ये निम्नलिखित हैं:
भौतिक कारक: यह थकान, गंभीर व्यायाम, नींद की कमी या नींद में गड़बड़ी के कारण होता है।
हार्मोनल कारक: यह पीरियड्स की शुरुआत, ओव्यूलेशन या गर्भनिरोधक गोलियां लेने कारण होता है।
भावनात्मक कारक: यह तनाव, चिंता और क्रोध के कारण होता है।
पर्यावरणीय कारक: यह मौसम में बदलाव जैसे उमस में वृद्धि, गर्मी, तेज धूप, झिलमिलाती रोशनी, तेज आवाज, तेज गंध आदि के कारण होता है।
आहार कारक: यह भोजन छोड़ने, शराब, चॉकलेट, कैफीन औऱ एमएसजी के सेवन से होता है।
ज्यादातर सिरदर्द के कारण का पता नहीं चल पाये है। लेकिन यह साफ है कि दिमाग के ऊतक (टिस्यू) दर्द रिसेप्टर्स की कमी के कारण दर्द को समझ नहीं सकते हैं। हालांकि, दिमाग के आसपास के कवर (मेनिंन्जेस), दिमाग, सिर, गर्दन की नसें दर्द का संकेत दे सकती हैं। दर्द के संकेत साइनस, मांसपेशियों, दांतों, नरम ऊतकों और पेरिओस्टेम से भी प्राप्त किये जा सकते है।
सिरदर्द लगभग 300 से अधिक प्रकार के होते हैं, लेकिन केवल कुछ ही सिरदर्द में कारण और स्थितियाँ ज्ञात होती है, जिन्हे सेकेंडरी सिरदर्द कहा जाता है। बचे हुये अन्य सिरदर्द को किसी भी बीमारी के साथ जोड़ा नहीं जा सकता है। इन्हें प्राथमिक सिर दर्द कहा जाता है।
सिरदर्द को मोटे तौर पर प्राथमिक और माध्यमिक सिरदर्द में वर्गीकृत किया गया है।
प्राथमिक सिरदर्द किसी समस्या से जुड़ा नहीं होता है।
माध्यमिक सिरदर्द किसी न किसी समस्या से जुड़ा होता है। यह सिरदर्द उस समस्या के लक्षण के रूप में होते है।
सिरदर्द के सामान्य कारण
प्राथमिक सिरदर्द | माध्यमिक सिरदर्द |
तनाव-प्रकार 69% | प्रणालीगत संक्रमण 63% |
माइग्रेन 16% | सिर की चोट 4% |
इडिओपैथिक छुरा 2% | संवहनी विकार 1% |
परिश्रम 1% | सुबाराचिनोइड हेमरेज 1% |
क्लस्टर 0.1% | ब्रेन ट्यूमर 0.1% |
A single targeted dose of radiotherapy could be as effective at treating breast cancer as a full course, a long-term…
The loss of smell that can accompany coronavirus is unique and different from that experienced by someone with a bad…
Editors of The Lancet and the New England Journal of Medicine: Pharmaceutical Companies are so Financially Powerful They Pressure us…
प्रसवोत्तर अवधि क्या है? एक प्रसवोत्तर अवधि एक एैसा समय अंतराल है, जिसमें मां बच्चे को जन्म देने के बाद…
प्रसवोत्तर या स्तनपान आहार क्या है? पोस्टपार्टम डाइट वह डाइट है, जो मां को एक बार बच्चे के जन्म के…
बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने और बचने वाले खाद्य पदार्थों की सूची गर्भ धारण करने के बाद, बच्चे…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का निदान किया जाता है? नैदानिक इतिहास: डॉक्टर आम तौर पर लक्षणों का विस्तृत इतिहास…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का इलाज किया जाता है? सामान्यीकृत चिंता विकार का उपचार लक्षणों की गंभीरता और जीवन…
सामान्यीकृत चिंता विकार क्या है? चिंता, किसी ऐसी चीज के बारे में परेशानी या घबराहट की भावना है, जो हो…