This post is also available in: English (English)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्युएचओ) ने लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों का एक सेट जारी किया है।
• आम जनता अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए एक सर्जिकल थ्री प्लाई मास्क या एक कपड़े का मास्क पहन सकते हैं।
• छींकने या खांसने वाले व्यक्ति को मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।
• जो लोग मास्क का उपयोग करते है, उन्हे मास्क को ठीक तरह खत्म करना भी आना चाहिए।
• मास्क पहनने से पहले सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर से हाथ धोना है। मास्क पहनना तभी प्रभावी होता है, जब इसके साथ हाथों को नियमित रूप से धोया जाये।
• सुनिश्चित करें कि मास्क नाक और मुंह को पूरी तरह से कवर करता हो, और इसमें कोई लीकेज न हो।
• एक बार मास्क पहनने के बाद इसे छूने से बचें, क्योंकि यह दूषित हो सकता है। यदि मास्क पहनने के बाद आप इसे छूते है, तो साबुन और पानी या एल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करके अपने हाथों को अवश्य धाेयें।
• एक बार पहनने वाले मास्क का उपयोग दुबारा न करें, और यदि वह नम हो जाता हैं तो उसे सावधानी से खत्म कर दें।
• एक बार हटा दिए जाने के बाद, मास्क को एक बंद बिन में सुरक्षित रूप से छोड़ दें, और अपने हाथों को साबुन और पानी या एल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर से फिर से धोयें।
ऊपर दिये गये सभी दिशा-निर्देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, और लोगों को व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी इसका पालन करने की सलाह दी जाती है ।
उत्पाद की सुरक्षा और पूर्ण कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए कई एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। मास्क का उपयोग करते समय कुछ बुनियादी सावधानियां, नीचे दी गयी हैं।
• सबसे पहले, जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, हाथ की स्वच्छता का पालन करें। जैसा की हम जानते हैं कि, हमारे हाथ दिनभर जगहों और सतहों के संपर्क में आते है, इसलिए इनसे वायरस फैलने की संभावना काफी अधिक होती है। हाथों का सतह के संपर्क में आने से पहले और बाद में या मास्क को छूने के बाद हाँथों को अवश्य धोयें। हाँथ धोने की बात जब आती है, तो साबुन और पानी को सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में प्रवेश करने से पहले अधिकांश वायरस और बैक्टीरिया को मार देता है। पानी न होने की स्थिति में अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
• मास्क खरीदते समय, यह सुनिश्चित करें कि वे अच्छी गुणवत्ता के हों, उचित सामग्री से बने हों, और एक प्रमाणित कंपनी से हों। इसके अलावा, एक खरीदने से पहले फिटिंग की जांच जरूर कर लें।
• मास्क लगाने से पहले, उसके फटे होने की या छेद की जाँच अवश्य कर लें।
• मास्क पहनते समय, इस बात को ध्यान में रखें कि, मास्क चेहरे को पूरी तरह से कवर करना चाहिए, उसकी नाक और मुंह पूरी तरह से ढका होना चाहिए।
• मास्क को एक बार लगाने के बाद उसे छूने से हमेशा परहेज करें, क्योंकि यह ट्रांसमिशन की बेहतर संभावना प्रदान करता है।
• एक बार उपयोग करने के बाद, सामने की ओर को छुए बिना, पीछे से मास्क को ध्यान से हटा दें और तुरंत बंद बिन में खत्म कर दें।
• सुरक्षा कारणों की वजह से एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले मास्क का उपयोग दुबारा न करें।
हालांकि, बिना लक्षण वाले व्यक्ति को मास्क पहनना आवश्यक नहीं है। यदि आप किसी कवर का उपयोग करते हैं, तो उसे सुरक्षित रूप खत्म करना सुनिश्चित करें, क्योंकि ऐसा न करने से संक्रमण फैल सकता है।
A single targeted dose of radiotherapy could be as effective at treating breast cancer as a full course, a long-term…
The loss of smell that can accompany coronavirus is unique and different from that experienced by someone with a bad…
Editors of The Lancet and the New England Journal of Medicine: Pharmaceutical Companies are so Financially Powerful They Pressure us…
प्रसवोत्तर अवधि क्या है? एक प्रसवोत्तर अवधि एक एैसा समय अंतराल है, जिसमें मां बच्चे को जन्म देने के बाद…
प्रसवोत्तर या स्तनपान आहार क्या है? पोस्टपार्टम डाइट वह डाइट है, जो मां को एक बार बच्चे के जन्म के…
बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने और बचने वाले खाद्य पदार्थों की सूची गर्भ धारण करने के बाद, बच्चे…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का निदान किया जाता है? नैदानिक इतिहास: डॉक्टर आम तौर पर लक्षणों का विस्तृत इतिहास…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का इलाज किया जाता है? सामान्यीकृत चिंता विकार का उपचार लक्षणों की गंभीरता और जीवन…
सामान्यीकृत चिंता विकार क्या है? चिंता, किसी ऐसी चीज के बारे में परेशानी या घबराहट की भावना है, जो हो…