This post is also available in: English (English)
स्तंभन दोष का निदान आमतौर पर एक मूत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाता है। डाॅक्टर इसमें आपका चिकित्सकीय, व्यक्तिगत और यौन इतिहास लेंगे। इसके बाद वह आपके यौन अंगों की जांच करेगे, जिसके बाद कुछ रक्त परीक्षण और विशेष परीक्षण होंगे।
चिकित्सा और यौन इतिहास
यहाँ पर डॉक्टर आपको एक प्रश्नावली भरने के लिए कहेंगे। यह उन्हे स्तंभन दोष के कारण का मूल्यांकन करने की अनुमति देता है। आपसे निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाएंगे:
• यदि आपको इरेक्शन (कड़ापन) प्राप्त करने या इसे बनाए रखने में कोई समस्या है?
• क्या यह कभी-कभार होता है या नियमित आधार पर आपको प्रभावित करता है?
• क्या यह समय, शामिल व्यक्ति या भावनात्मक तनाव से प्रभावित है?
• क्या सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है?
• आप अपने लिंग की दृढ़ता (कड़ेपन) को कैसे रेट करेंगे?
• आप कब से इस समस्या का सामना कर रहे हैं?
• आप कितनी बार सेक्स करते हैं?
• आप कितनी बार संभोग या स्खलन प्राप्त करने में सक्षम हैं?
• आप अपने साथी या रिश्ते के बारे में कैसे रेट करते हैं? क्या आपके रिश्ते में कोई बदलाव आया है?
• आप सुबह कितनी बार इरेक्शन (कड़ेपन) के साथ उठते हैं?
• आपके जीवन में सामान्य तनाव का स्तर कैसा है? क्या तनाव या चिंता बढ़ी है?
• चोट, सर्जरी या अतीत में किया उपचार का कोई इतिहास?
• शराब, धूम्रपान या नशीली दवाओं के दुरुपयोग का कोई इतिहास?
• दवा के सेवन का कोई इतिहास?
डॉक्टर आपके पार्टनर से आपके रिश्ते के बारे में कुछ सवाल भी पूछ सकते है, और उसके साथ चर्चा कर सकते है कि यह आपकी स्थिति को कैसे प्रभावित कर सकता है।
शारीरिक परिक्षण:
• लिंग की जांच: डॉक्टर आपके लिंग की जाँच करके, उसकी असामान्यताओं जैसे, असामान्य आकार, तंग चमड़ी या छिद्र केअसामान्य स्थान को देखेंगे। लिंग का आकार पेरोनी की बीमारी के कारण प्रभावित होता है। इसमें लिंग इरेक्शन (कड़ेपन) पर घुमावदार हो जाता है। तंग चमड़ी के कारण इरेक्शन की हानि भी हो सकती है।
• डॉक्टर लिंग को छूकर संवेदनशीलता की जांच करते हैं, जोकि तंत्रिका चोट के मामलों में अनुपस्थित हो सकती है।
• वृषण (टेस्टिस) की जांच: डॉक्टर टेस्टिस के आकार की भी जाँच करते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण छोटे हो जाते हैं।
• शरीर की जांच: यह जाँच शरीर में बाल गिरने, स्तन वृद्धि या मांसपेशियों में कमी की जाँच करता है, जोकि टेस्टोस्टेरोन की कमी का संकेत देते हैं।
• हृदय प्रणाली की जांच: डॉक्टर किसी भी संवहनी (वास्क्युलर) कारण की तलाश करने के लिए आपके रक्तचाप (बीपी), दिल की धड़कन की दर, और आपकी कलाई और टखने पर नाड़ी की जांच करेंगे।
रक्त परिक्षण:
रक्त परिक्षण से डायबिटीज, एथेरोस्क्लेरोसिस, क्रोनिक किडनी डीजीज, थायराइड रोग या कम टेस्टोस्टेरोन स्तर जैसी किसी भी अंतर्निहित कारण की जांच की जाती है। इसमें निम्नलिखित परिक्षण किये जाते है:
• टोटल टेस्टोस्टेरोन: यह टेस्टोस्टेरोन के निम्न स्तर को जांचने के लिए किया जाता है। इसके लिए आपको सुबह 10 बजे से पहले खाली पेट खून का नमूना देना होगा। यदि टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम पाया जाता है, तो परिक्षण को कम से कम एक बार और दोहराया जाता है।
• लिपिड प्रोफाइल: टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल-सी, एचडीएल-सी और ट्राइग्लिसराइड स्तर के लिए खाली पेट नमूना दिया जाता है।
• डायबिटीज के लिए फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज या हीमोग्लोबिन A1C की स्क्रीनिंग।
पेनाइल डॉप्लर अल्ट्रासाउंड
यह परीक्षण लिंग की नसों में किसी भी असामान्यता को देखने के लिए किया जाता है। यह परिक्षण, रेडियोलॉजिस्ट द्वारा लिंग के कड़ेपन से पहले और बाद में किया जाता है। लिंग को कड़ा करने के लिए डाॅक्टर आपकों सिल्डेनाफिल टैबलेट या पैपवेरिन इंजेक्शन देंगे। लिंग में कड़ापन विकसित होने के बाद, डॉक्टर उसका परीक्षण करेंगे। यह परिक्षण लिंग में खून के आने और जाने दोनों की जांच करता है।
नोक्टरनल इरेक्शन टेस्ट या एनपीटी: यह परिक्षण ये जांचने के लिए किया जाता है, कि क्या आपको स्तंभन दोष (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) का कोई शारीरिक या मनोवैज्ञानिक कारण है। आपको रात में सोते समय अपने लिंग के चारों ओर एक विशेष उपकरण या अंगूठी पहनने के लिए कहा जाएगा। स्वस्थ पुरुषों में रात को सोते समय एक बार कड़ापन होता है, जिससे आप परिक्षण पूरा कर सकते हैं। कड़ेपन की उपस्थिति मनोवैज्ञानिक या भावनात्मक कारण की संभावना का सुझाव देता है।
यदि आपको परिक्षण के दौरान इरेक्शन नहीं मिलता है, तो आपको शारीरिक समस्या होने की संभावना अधिक होती है।
इंजेक्शन परिक्षण: इस परीक्षण में डॉक्टर आपके लिंग में एक दवा इंजेक्ट करेंगे या कड़ेपन को प्राप्त करने के लिए लिंग के मुँहाने में एक दवा डालेगे। इसके बाद डॉक्टर जांचेंगे कि आपका लिंग कितनी कड़ा हो जाता है और यह कब तक रहता है।
A single targeted dose of radiotherapy could be as effective at treating breast cancer as a full course, a long-term…
The loss of smell that can accompany coronavirus is unique and different from that experienced by someone with a bad…
Editors of The Lancet and the New England Journal of Medicine: Pharmaceutical Companies are so Financially Powerful They Pressure us…
प्रसवोत्तर अवधि क्या है? एक प्रसवोत्तर अवधि एक एैसा समय अंतराल है, जिसमें मां बच्चे को जन्म देने के बाद…
प्रसवोत्तर या स्तनपान आहार क्या है? पोस्टपार्टम डाइट वह डाइट है, जो मां को एक बार बच्चे के जन्म के…
बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने और बचने वाले खाद्य पदार्थों की सूची गर्भ धारण करने के बाद, बच्चे…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का निदान किया जाता है? नैदानिक इतिहास: डॉक्टर आम तौर पर लक्षणों का विस्तृत इतिहास…
कैसे सामान्यीकृत चिंता विकार (जीएडी) का इलाज किया जाता है? सामान्यीकृत चिंता विकार का उपचार लक्षणों की गंभीरता और जीवन…
सामान्यीकृत चिंता विकार क्या है? चिंता, किसी ऐसी चीज के बारे में परेशानी या घबराहट की भावना है, जो हो…